घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, लूटपाट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
मुंगेर, जून 27 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के छोटी केशोपुर नालापार शिव मंदिर निवासी एक महिला ने गांव के ही एक दंपती पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, लूटपाट एवं दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में जमालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता गंगोत्री देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना के समय वह अपनी छोटी बच्ची के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार मंडल और उसकी पत्नी कथित रूप से दीवार फांदकर जबरन घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि घर में प्रवेश करते ही दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इधर, एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.