बहराइच, अप्रैल 23 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के नूरूद्दीन चक मोहल्ले मे बुधवार शाम हमलावरों ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की। आसपास के लोगों के आ जाने पर हमलावर जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को भेजा। चार को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। दरगाह थाने के नूरूद्दीन चक मोहल्ले निवासनी जुबैदा पत्नी मोहम्मद निहाल के घर मे घुसकर पुरानी रंजिश में आरिफ, उसकी पत्नी जाकरून, सोनू पचासा, अफसाना पत्नी सोनू ने मारपीट व तोड़फोड़ की। शोर पर आसपास के लोग घर में घुसे। हमलावर जानमाल की धमकी दे फरार हो गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से मारपीट, चार नामजद घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को भेजते हुए दो महिलाओं सहित चार को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- ...