मुरादाबाद, जून 29 -- शेरपुर माफी गांव निवासी किशवरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 जून को करीब एक बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शरीफ, मोहसिन, अकील व मोमिन उसके दरवाजे पर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उनसे गाली देने से मना किया तब चारों ने मारपीट की। आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर भी फेंके। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...