बदायूं, मार्च 7 -- कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव एक में युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का आरोप है कि गुरुवार शाम को वह अपनी सास के साथ घर में थी। परिवार के अन्य सदस्य खेतों पर काम करने गए थे। इसी बीच गांव का एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो उसकी सास उसे बचाने आई। इतने में आरोपी युवक सास को धक्का देकर मौके से भाग निकला। महिला ने आरोपी युवक और उसके भाई के खिलाफ शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...