बरेली, मार्च 4 -- नवाबगंज। घर में सो रही वृद्धा के कुंडल लूटने और जानलेवा हमला करने के आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिथरी गांव निवासी वृद्ध नत्थूलाल फालिज से ग्रस्त हैं। रविवार देर रात उनकी पत्नी हीराकली घर में सो रही थीं। तभी गांव का प्रदीप घर में घुस आया और उनके कुंडल खींच लिए। इस पर हीराकली की नींद खुल गई और उन्होंने विरोध किया। इस पर उसने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की रिपोर्ट महिला के बेटे वीरपाल ने थाना नवाबगंज में दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी प्रदीप मौर्य को जेल भेज दिया। फोटो कैप्शन: फोटो-1 जेल जाते आरोपी प्रदीप मौर्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...