घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़े
बरेली, सितम्बर 5 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। दबंगों ने घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़कर अर्द्धनग्न कर दिया और बेटियों से भी अभद्रता की। इस मामले में थना प्रेमनगर में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रेमनगर की महिला का कहना है कि उसने 25 अगस्त को होली चौक निवासी सुमन, हरीश और किशन के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। इसी रंजिश में एक सितंबर की रात सुमन, किशन, हरीश और मंगल सेन उनके घर पहुंचे। गालीगलौज करते हुए आरोपी उनके घर में घुस गए और कपड़े फाड़कर जमीन पर गिराकर अर्द्धनग्न कर दिया। शोर सुनकर उनकी बेटियां पहुंचीं तो आरोपियों ने बदनीयती से उन्हें भी पकड़कर जमीन पर गिरा लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में महिला ने चारों आरोपियों पर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.