मुंगेर, मार्च 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती स्थित मनसा मंदिर के समीप पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार देर संध्या की बताई जा रही है, जब आरोपी ने जबरन घर में घुसकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपुर बस्ती निवासी स्वर्गीय महेश के पुत्र लड्डू शर्मा उर्फ विकास शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जमालपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.