नोएडा, जनवरी 8 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-16 की जेजे कॉलोनी में रहने वाली महिला ने सात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के करीब 10 माह बाद फेज-1 थाने की पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-16 स्थित जेजे कॉलोनी में रहने वाली रानी देवी ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह बतौर घरेलू सहायिका काम करती हैं। मोहल्ले के कुछ लोग उसके परिवार से रंजिशन मानते हैं। 14 मार्च को होली के दिन उनके घर के आगे बच्चे झगड़ा कर रहे थे। वह और उनकी पड़ोसन रूबी चौहान बीचबचाव कराने आईं तो रंजिशन रोशन, आलोक, राजीव, बबीता, खुशी, मुस्कान, सरमन मौके पर आकर अभद्रता करने लगे। इसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा। शोर सुनकर पीड़िता के पुत्र अभिषेक और विवेक भी आ गए। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.