प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जीटीबी नगर करैलाबाग में एक महिला और उसकी दो बेटियों को घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने गाली गलौज और मारपीट की। करेली पुलिस नामजद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।करैलाबाद निवासी नीता निषाद पत्नी स्वर्गीय संजय निषाद की तहरीर के मुताबिक, वह घर के दरवाजे पर अपनी बेटी दिव्या और मोना के साथ बैठी थी। आरोप है कि मोहल्ले का करन बंसल और राजा आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने नीता और उनकी दोनों बेटियों के साथ मारपीट की। साथ ही पुलिस ने शिकायत नहीं करने की धमकी दी। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...