घर में घुसकर महिलाओें से मारपीट
बागपत, मई 24 -- कोताना गांव में रंजिश के चलते रविवार को घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। उसे बचाने आई पड़ोस की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोताना निवासी ललिता ने बताया कि रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले चार लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बचाने आई पड़ोस की महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके सोने के टॉप्स भी छीन लिए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.