प्रयागराज, फरवरी 15 -- बहादुरगंज निवासी शायरा बेगम ने मकान मालिक और उसके बेटों पर घर में घुसकर गालीगलौज और मारपीट करने का मुकदमा मुट्ठीगंज थाने में दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, 14 फरवरी को दोपहर में मकान मालिक शकील व उसके बेटे शहवान, अयान और अरसलान ने घर में घुसकर उसे, बहन आयशा बेगम और बहू शवाना को गालियां दी और मारपीट की। आरोपियों ने छत पर जाने वाली सीढ़ी भी तोड़ दी। पुलिस बुलाने पर चाकू और चापड़ दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.