उरई, फरवरी 2 -- उरई। कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा में घर में घुसकर महिलाओं के साथ लाठी डंडे व धारदार हथियार से मारपीट कर मरणासन्न कर देने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई शूरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा निवासी रामअवतार ने पुलिस को तहरीर दी बताया कि एक फरवरी की शाम गांव के ही आधा दर्जन लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने व परिजनों ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडो से मारपीट कर दी। जिससे सपना, संजू देवी,गीता देवी,गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट के दौरान गिरे सोने के बाला लेकर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.