बरेली, फरवरी 18 -- सिरौली। रात में दबंगों ने एक घर में घुसकर देवरानी, जेठानी को जमकर पीटा, बाद में दशहत फैलाई। थाने में चार के खिलाफ तहरीर दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला प्यास की जायदा बेगम पत्नी रहीस खान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात दस बजे उसका पुत्र नावेद खान अलीगंज रोड पर स्थित एक कैफे पर गया था। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई। तब वहां मौजूद लोगों ने समझाकर बेटे को घर भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद कार से दबंग उनके घर आ गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उन चारों ने महिला को पीट दिया, बचाने आने परिजनों को भी पीटा। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...