उरई, जून 30 -- उरई। नई बस्ती कुशवाहा कॉलोनी चुर्खी बाईपास के लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। मोहल्लेवासियों का कहना है कि डीएम के आदेश के बावजूद विभाग जबरन उत्पीड़न कर रहा है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि कॉलोनी के सभी लोग कनेक्शन धारक हैं और किलोवाट के हिसाब से बिजली उपयोग करते हैं। 60 लोगों के मीटर लगे हैं, 40 लोगों के लगवाए जाने हैं। डीएम ने छोटे कनेक्शन धारकों के यहां कोई कार्रवाई न करने का आदेश दिया था। आरोप है कि 26 जून को दोपहर तीन बजे बिजली विभाग के कर्मचारी घरों में घुस गए। यह भी पढ़ें- मुकदमा दर्ज होने के विरोध में चीफ कार्यालय की काटी बिजली उस समय घर में केवल महिलाएं थीं। कर्मचारियों ने वीडियो बनाया और कनेक्शन काटने की धमकी दी। पीड़ितों ने डीएम के आदेश का हवाला ...