मऊ, मार्च 5 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के मुस्कुरा गांव में होली की शाम करीब साढे़ पांच बजे दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट किया। मारपीट के दौरान बुजुर्ग और एक युवती को गंभीर चोट आई है। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाबत नदवासराय क्षेत्र के मुस्कुरा निवासी नीतिश कुमार ने घोसी कोतवाली थाने में तहरीर दिया है। मारपीट के दौरान नीतिश के चाचा कुशहर यादव और बहन आकृति यादव गंभीर चोंट आई है। उधर घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानी के चुनाव और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...