भागलपुर, अप्रैल 28 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के मिर्जापुर, ब्लॉक गेट के पास एक व्यक्ति ने सोमवार को घर में घुसकर एक युवती और किशोरी को पीटकर गंभीर रूप में घायल कर दिया। घायल डोली कुमारी (18 वर्ष) और शालू कुमारी (16 वर्ष) को परिजनों ने रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया। जहां से बाद गुड़िया कुमारी को मायागंज रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि आरोपी के यहां उसके घर की एक बच्ची गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट किया। इधर रविवार की देर रात मारपीट में घायल सोनू कुमार दास निवासी कोलगामा को रेफरल अस्पताल से मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...