अमरोहा, फरवरी 20 -- बुधवार रात क्षेत्र के गांव कलाली के एक घर में घुसकर बाइक चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी चोर को परिजनों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है। गांव कलाली निवासी पीड़ित मनोज कुमार ने पुलिस स्तर पर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह बुधवार रात परिवार के साथ घर में सो रहा था। बताया कि इसी दौरान गांव निवासी पंकज चुपके से उसके घर में आ घुसा व आंगन में खड़ी उसकी बाइक को चोरी कर ले जाने लगा। आहट होने पर उनकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ते हुए पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.