बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं, संवाददाता। होली के बाद रंग लगाने के बहाने घर में घुसे युवकों पर दो सगी बहनों से छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत पर पहुंची यूपी-112 पुलिस से भी आरोपियों ने बदसलूकी की, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं हुई। मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर न्याय की मांग की है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की आसरा आवास कॉलोनी का है। यहां रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार करीब एक बजे पड़ोस के रहने वाले तीन युवक जबरन रंग लगाने के बहाने उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों युवकों ने दोनों बहनों को घर से खींच लिया और उनके साथ बदसलूकी करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा सुनकर युवती का भाई मौके पर पहुंचा और विरोध किया तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.