कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- पिपरी थाने के लोधौर गांव में गुरुवार देर रात दबंगों पर घर में घुसकर हमला, तोड़फोड़, लूटपाट और महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसपी ने पिपरी पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। लोधौर गांव की मीना देवी पत्नी लौकुश ने बताया कि गुरुवार रात गांव के ही तीन भाई अपने एक दर्जन साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और घर में घुसते ही देशी बम व तमंचे से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए परिवार के लोग कमरे में छिप गए, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने घर में रखे फ्रिज, कूलर, टीवी, कुर्सियां, चारपाई समेत अन्य सामान को तोड़ डाला और दो बाइकों को भी क्षति...