जमुई, अप्रैल 9 -- झाझा । निज संवाददाता घर में घुसकर मारपीट, छिनतई एवं महिला संग भैंसुर द्वारा बदसलूकी के आरोप का एक मामला थाना में दर्ज हुआ है। घटना झाझा थाना के पैरगाहा गांव की है। आवेदिका पूजा देवी, पति विलो तुरी ने मामले में रिंकू देवी, सुगरी व पुतुल देवी, पंकज कुमार, मुकेश व भैंसुर खोखा तुरी को आरोपित करते हुए बताया है कि पति बंगलुरू में काम करता है एवं वह अपने दो छोटे बच्चों संग घर में अकेली रहती है। कहा कि बीते शुक्रवार की शाम उक्त आरोपी जबरन घर में घुसकर मारपीट करने लगे थे। पंकज व मुकेश शराब के नशे में थे जो उसे जमीन पर पटककर घसीट कर मारपीट करते रहे एवं पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया था। भैंसुर गलत नियत से छुआ। आरोपियों ने सोने की नथुनी व चांदी की चेन भी छीन ली थी। सूचना पर डायल 112 के आने पर वे लोग भागे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...