लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के बेलरायां रेंज में बुधवार रात एक फॉर्म हाउस में घुसकर तेंदुआ सात साल की बच्ची को खींच ले गया। घरवाले पीछे दौड़े, तब तक तेंदुए ने उसकी जान ले ली थी। इस घटना से गांव वालों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। फुटहा फार्म निवासी जोगा सिंह की 7 वर्ष की बेटी सिमरन बुधवार रात घर में मौजूद थी। परिवार वालों ने बताया कि इसी दौरान अचानक घर में घुसे तेंदुए ने उसे जबड़े में दबोच लिया और लेकर भाग निकला। हम लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक तेंदुआ बालिका को खींचकर दूर निकल गया। कुछ देर बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।बेलरायां रेंजर भूपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि इलाके में तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए पहले से ही दो स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और बच्चों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.