घर में घुसकर फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, अक्टूबर 4 -- प्रताप कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में भगवानपुर पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात प्रताप कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से हुई फायरिंग में 23 वर्षीय आदि राणा की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इसी मामले में दूसरे पक्ष के प्रताप कॉलोनी निवासी रामपाल शर्मा ने पुलिस को तहरीर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.