घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, मई 27 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी को धमकाते हुए फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी नितिन राणा को गिरफ्तार कर लिया। 20 मई को पीड़िता ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अंकित उर्फ गुड्डू पंडित निवासी दुल्हेड़ा चौहान और उसके दो-तीन साथियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान फरार आरोपियों में नितिन राणा और चीकू के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी नितिन राणा निवासी मंसूरी, थाना इंचौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.