रामपुर, फरवरी 16 -- पटवाई। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। मगर किसी भी पक्ष की तरफ से गोली नहीं लगी,लेकिन,मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से 12 लोग घायल हो गए। अब पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 16 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पटवाई थाना क्षेत्र के दलपूरा गांव निवासी अफसर अली का गांव के ही मोहम्मद अहमद से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग कई बार आमने-सामने आ चुके है। रविवार को इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। इस दौरान अफसर अली पक्ष का आरोप है कि उनकेखेत पर कुछ लोगों ने कूढ़ा डाल रखा था। जिसको 14 फरवरी ...