हैदराबाद, मई 8 -- हैदराबाद के सबसे पॉश इलाकों में शुमार जुबली हिल्स में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक पूर्व आईपीएस (IPS) अधिकारी की पत्नी की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। पुलिस को इस वारदात के पीछे घर की नई नौकरानी और उसके साथियों का हाथ होने का शक है। घटना के बाद से ही नेपाल की रहने वाली यह नौकरानी फरार है।पहली मंजिल पर मिला शव पुलिस के मुताबिक, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विनय रंजन रे की 55 वर्षीय पत्नी सुनंदा का शव प्रशासन नगर स्थित उनके तीन मंजिला घर की पहली मंजिल पर पाया गया। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि हाल ही में काम पर रखी गई नेपाली नौकरानी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।दम घोंटकर हत्या और लूटपाट लूट के इरादे से मर्डर: पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय सुनंदा पूर्व आईपीएस अधिकारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.