हापुड़, मार्च 19 -- थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र व पुत्रवधू पर घर में घुसकर पीड़ित व उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने घर में रखे सामान में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उनके पुत्र व पुत्रवधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम धनौरा निवासी जयकेश त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र बंटी उर्फ विजय त्यागी व पुत्रवधू रेशू त्यागी हापुड़ नगर में रहते हैं। 16 मार्च की रात करीब आठ बजे उनका पुत्र व पुत्रवधू उनके गांव स्थित घर पर आए थे। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें व उनकी पत्नी कुसुम त्यागी को जमकर पीटा और वहां से चले गए। 17 मार्च की रात करीब 11 बजे दोबारा उनका पुत्र व पुत्रवधू उनके घर पहुंचे और गाली गलौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.