प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- कुंडा। हथिगवां क्षेत्र के घासी का पुरवा सुनियांवा गांव निवासी तारा देवी पत्नी राम चरन यादव ने न्यायालय में वाद दायर किया। 27 सितंबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे अपने पति के साथ घर में थी। तभी गांव के कुछ लोग चोरी की नियत से उसके घर में कूदे। उसके पति ने बृजलाल यादव को पकड़ लिया तो आरोपी उसे तथा उसके पति को मारने लगे। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची। आरोपी बृजलाल के घर गई लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस को मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृजलाल यादव, गनेशी लाल को नामजद करते हुए दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.