सीतापुर, सितम्बर 27 -- सीतापुर, संवाददाता। तालगांव इलाके में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति और उनके बच्चे की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर तालगांव पुलिस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।अंगरासी गांव निवासी विमला देवी के मुताबिक बीते 19 सितंबर को रंजिश में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार, राहुल कुमार और बाल गोविंद उनके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उनके पति संजय कुमार की पिटाई कर दी। उन्होंने और उनके बच्चों ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आरोपी पत्थर बाजी करते हुए भाग गए। पिटाई से परिवार के सभी लोग चोटिल हो गए। थाना प्रभारी के मुताबिक विमला देवी की तहरीर पर आरोपी बृजेश कुमार, राहुल कुमार और बाल गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ज...