प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा महेवा मलकिया गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी भैयाराम सरोज ने न्यायालय में वाद दायर किया। रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोग 27 दिसंबर 2025 की शाम करीब चार बजे उसके दरवाजे पर पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। वह भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसके गले में पहना मंगलसूत्र खीच लिया। घर में रखा कीमती सामान तोड़ दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बाबूलाल, द्वारिका, हिमांशू, चेतन, अंजू, केशव, रुपा और लालता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...