घर में घुसकर पीटने और तोड़फोड़ में सात पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- कुंडा, सवाददाता। बाघराय थाना क्षेत्र के धनवसिया गांव निवासी छोटेलाल मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 26 मई की रात करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग रंजिशन लाठी-डंडा, सरिया, कुल्हाड़ी, बंदूक आदि लेकर पहुंचे और गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसके नाती आदर्श मिश्रा पुत्र राम सागर के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। वह आदर्श की जान बचाने को घर के भीतर लेकर भागे तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसे उसकी पत्नी और बड़े नाती को भी मारापीटा। घर में रखा सामान तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते बंदूक लहराते हुए चले गए। परिजन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अमर सिंह, श्याम लाल सिंह, राम यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.