शामली, अप्रैल 6 -- बाबरी। क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में गए युवक के साथ चार पिता पुत्रो द्वारा गाली गलौच करतें हुए पीड़ित के घर में घुसकर लाठी डंडो से मारपीट कर युवक को घायल किये जाने व जान से मारने क़ी धमकी देने का मामला सामने आया हैं। रविवार को उस्मान पुत्र अकबर निवासी गांव चुनसा द्वारा थाना बाबरी पर तहरीर दी है। उस्मान ने बताया कि वह शनिवार को देर शाम पड़ोस में हो रहे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था, जहां पर एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों ने उक्त चारो पिता पुत्रो द्वारा उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कि तभी पीड़ित द्वारा मौक़े से भागकर अपने घर आ गया। तभी चारो आरोपी भीं पीड़ित के पीछे पीछे हाथो में लाठी डंडे लेकर पीड़ित के घर में घुस गए तथा पीड़ित उस्मान के साथ गाली ग्लोच करते हुए मारपीट करने के बाद जाते हुए जान से मा...