बलरामपुर, मार्च 25 -- बलरामपुर। महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम मूड़ाडीह निवासी जाविरा ने 22 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 11 मार्च सुबह करीब आठ बजे बकरी चराने गई थी। घर पर 17 वर्षीय बेटी शमां व 12 वर्षीय बेटे जविउल्लाह मौजूद थे। करीब 9.30 बजे गांव की इसयराफुन निशा, अहमद व रेशमा ने घर में घुसकर बेटे व बेटी की पिटाई की। 12 मार्च को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। 21 मार्च को रात करीब आठ बजे घर पर आकर तीनों ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तीनों पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...