बागपत, जून 23 -- बागपत। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर परिवार पर हमला कर चार सदस्यों को घायल कर दिया गया। महिला ने आरोपियों पर बेटी के साथ छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए 10 नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि गत 17 जून की सुबह गांव के ही विक्की, टिंकू, श्रीभगवान, उसका भाई बिजेंद्र, उसकी बेटियां मोनिका, सोनिया, छोटी, लक्ष्मी, अंशु और बलवीर अपने हाथों में लाठी-डंडे, फरसे लेकर घर में घुस गए। घर में आते ही उसे पकड़कर पीटने लगे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर परिवार से मारपीट, महिला से दुर्व्यवहार का आरोप तभी उसके बेटे, बेटी और पति ने बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई की। तभी एक आरोपी उसकी बेटी को खींचकर ले गया और उसके साथ अभद्रता की।...