घर में घुसकर परिवार पर हमला, युवती समेत छह घायल
बागपत, जून 1 -- बड़ौत। मलकपुर गांव में रविवार की शाम रंजिश के चलते घर में घुसकर एक परिवार के लोगों ने हमला किया गया, जिसमें तीन युवतियों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलकपुर निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र अंकित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमले में अंकित के सिर में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। शोर सुनकर परिवार की युवतियां प्रिया, शिवानी और मानसी बीच-बचाव करने पहुंची, तो हमलावरों ने प्रिया के सिर पर सरिया से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। शिवानी और मानसी को भी चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब हरेंद्र सिंह और उनके भाई सतेंद्र उर्फ कालू ने बच्चों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.