घर में घुसकर परिवार पर हमला, पांच पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जून 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ापुल इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के बड़ापुल दुर्गाप्रसाद कोठी निवासी संजीव कुमार सोनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 23 जून की शाम करीब 6:10 बजे उनके छोटे भाई कुलदीप के साले रतन सोनी निवासी पोटरगंज जनपद गोंडा, विष्णु तथा तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति लाल रंग की कार से उनके घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- जल्लूगढ़ी में विवाद में लाठी डंडों से हमला, कई घायल आरोप है कि सभी लोग घर में घुस आए और बिना किसी बातचीत के लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.