घर में घुसकर परिवार पर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप
फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। आदर्श नगर थाना क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी में रविवार रात एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित योगेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान कंचन सिंह अपने साथ कई लोगों को लेकर उनके घर पहुंचा और बिना किसी कारण के उनके परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने घर का सामान भी तोड़ दिया। हमले में योगेश कुमार के साथ उनकी माता, पत्नी, भाई और पिता को भी चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के साथ आई महिलाओं ने भी गाली-गलौच की और ईंट-पत्थर फेंके।शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी अपने साथ धारदार हथियार जैसे चाकू लेकर आए थे और सभी ने मिलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.