घर में घुसकर परिवार पर हमला, कई घायल
मेरठ, मई 23 -- अलीपुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सुशील पुत्र चरणदास ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के एक व्यक्ति पर उसके करीब तीन लाख रुपये बकाया हैं। आरोप है कि 19 मई की सुबह जब उसने अपने रुपये मांगे तो शिवकुमार और उसके भाइयों सोनू व अंकित ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि उसी दिन दोपहर बाद आरोपी पक्ष के लोग धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। वहां मौजूद नितिन, विवेक, उमेश और रीतू के साथ मारपीट की गई। हमले में चारों घायल हो गए, जबकि उमेश बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.