रुडकी, जून 27 -- रुड़की, संवाददाता। रंजिशन परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने हमलावरों से जानमाल का खतरा जताकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा निवासी जितेंद्र कुमार की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि 23 जून को दूसरे पक्ष के लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज कर दी थी। विरोध करने पर जितेंद्र, उनके पिता और बेटे पर हमला कर दिया था। यह भी पढ़ें- परिवार पर हमले में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...