नोएडा, जुलाई 14 -- नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले में महिला, उसके पति और भतीजा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़िता के पति की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। बहलोलपुर निवासी लता यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जून को रात करीब साढ़े नौ बजे बजे नितिन, गोलू, मलखान, देवन, करण, बिजेंद्र और कालू देवन के साले समेत अन्य लोग पूर्व नियोजित साजिश के तहत उनके घर पहुंचे। सभी लोग धारदार हथियारों से लैस थे। घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और वि...