मेरठ, अप्रैल 2 -- बुधवार देर रात नाहली गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में घटना की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। आमिर पुत्र कामिल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर पर बैठा था। इसी बीच गांव के ही दबंग लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। उन्होंने आते ही गाली-गलौज की और विरोध करने पर उनपर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के मुकीम, नदीम, ताजिम और मोहसिन बीच बचाव में आए तो आरोपियों ने उन पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.