शाहजहांपुर, मई 25 -- ददरौल। गांव कनेंग में घर में घुसकर परिवार को पीटे जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सगे भाइयों और मां को पीटकर घायल कर दिया। मामले में कई दिन बाद आरसी मिशन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी भूरे वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 मई को गांव में ही रहने वाले अभिषेक, प्रयांशु, राजेश और शेखर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव में आए भाई प्रेमनारायण और मां अनीता को भी पीटा। आरोप है कि अभिषेक ने तमंचे की बट से भूरे का सर फोड़ दिया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर परिवार को पीटा, मुकदमा दर्ज जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का मे...