प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के पूरे खोथई रोर गांव निवासी रमेश कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रंजिशन पड़ोस के कई लोग लाठी डंडा, तमंचा, बंदूक लेकर उसके घर पहुंचे और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। वह जान बचाने को घर के भीतर भागा तो वह लोग घर में घुसकर मारापीटा। बीच बचाव को उसकी मां और पत्नी दौड़ी तो उन लोगों को भी मारा पीटा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। परिजन घायलों को सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित रमेश की तहरीर पर पुलिस ने शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, राघवेन्द्र मिश्रा, हिमांशू मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा, रावेन्द्र मिश्रा, राकेश मिश्रा, अजय मिश्रा, कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दु...