फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- टूंडला में घर में सो रहे युवक के साथ उसके पड़ोसियों ने लाठी डंडों से हमला किया। उसके परिवार वालों को मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रुपकिशोर पुत्र होडल सिंह निवासी नगला हन्सी ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि पूरा परिवार घर पर सो रहा था तभी गाँव के ही सुखवीर सिंह, मनोज पुत्रगण दलवीर सिंह, प्रवेश पुत्र सत्यभान सिंह मेरे घर पर अचानक रात्रि 11.30 बजे आ गए। और इन सबके पास लाठी डण्डे थे, हमें मारने पीटने लगे और मेरे बच्चो को भी मारने पीटने लगे, जिसमें मेरे सिर पर चोट लगी और मेरा सिर फट गया। आरोपी धमकी दे गए कि कल तक तुम सबको जान से मार देंगे। पीड़ित ने थाना टूंडला में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...