नोएडा, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के सबोता गांव में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परिवार की एक युवती ने मारपीट करने वाले नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी अशोक, गौरीशंकर, जतन स्वरूप, नरेंद्र, शकुंतला, राजकुमारी, अंशु, शालू और धीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक मंगलवार को उसके पिता खेत पर गए थे। घर पर वह उनकी मां, बहन और भाई मौजूद थे। इसी बीच आरोपी जबरन घर में घुस आए। दरवाजा बंद कर परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा। महिलाओं के साथ अभद्रता की। इसके बाद आरोपी मारपीट कर धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर ...