पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव केसरपुर के रहने वाले जकरुल अली पुत्र बदरुल अली ने बताया कि 13 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ घर में थे। इस दौरान गांव के ही मो. जान, शहीदुल, नबी हुसैन पुत्र मो. जान निजाकत कुछ अज्ञात लोगों के साथ जकरुल अली के घर में लाठी डंडे लेकर घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।आरोप है विरोध करने पर सभी आरोपियों ने जकरुल और उनके परिजनों की बेरहमी से पिटाई लगाई। उसके बाद धमकी देते हुए गाड़ी से फरार हो गए। पिटाई से जकरुल की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मामूली कहासुनी पर घर में घुसकर मारपीट,वृद्धा समेत तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.