घर में घुसकर परिजनों से मारपीट, सोने की चेन लूटी
फरीदाबाद, मार्च 28 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भीम बाग के पास रहने वाले हरीश सोलंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च की सुबह करीब 10 बजे आकाश उर्फ शूटर अपने 8-10 साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि सभी आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौच शुरू कर दी और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे।हमले के दौरान हरीश के भाई को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसके सिर पर डंडों और ईंटों से वार किया। इसके अलावा हमलावर उसके गले से सोने की चेन भी छीनकर ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.