मुरादाबाद, फरवरी 26 -- रंजिश के चलते गुरुवार को आरोपियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है। छजलैट क्षेत्र के गांव मोहल्ला जमापुर मुंडाला निवासी स्वाति पत्नी दीपक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि वह बुधवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर थी। आरोप है कि तभी गांव के ही दो तीन युवक रंजिश के चलते हाथों में लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों में उसे मारपीट का घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पति को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ पीट दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...