रुद्रपुर, मई 8 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर नौ वर्ष की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मां के जागने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। एक महिला का पति बाहर काम करता है। वह अपने बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद परिवार पंखा चलाकर सो गया। आरोप है कि देर रात ओमवीर सिंह का पुत्र राहुल उनके कमरे में चुपचाप घुस आया और उसकी नौ साल की बेटी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी का पैर उसके पैर से टच हुआ तो अचानक उठी। उसके शोर मचाने पर आरोपी राहुल भागने लगा, लेकिन उ...