गौरीगंज, अक्टूबर 5 -- रामगंज थाना क्षेत्र में आधी रात घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी ने किशोरी की मां को कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार तीन अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे गांव का अमन गुप्ता उर्फ मनोज कुमार गुप्ता कथित रूप से घर में घुस आया। आरोप है कि उसने 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी की आवाज सुनकर उसकी मां ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने हाथ में कट्टा लिए सामने खड़ा था। यह भी पढ़ें- आधी रात बेटी की चीख सुन दौड़ी मां, रेप के बाद कट्टा ताने खड़ा था आरोपी; धक्का देकर भागा आरोप है कि उसने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और ...