अंबेडकर नगर, मई 16 -- सद्दरपुर ,अम्बेडकरनगर,संवाददाता । अम्बेड़करनगर जिले के कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम पकड़ी भोजपुर में चोरों ने घर में घुसकर करीब 1.50 लाख की नगदी व लगभग 5 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया । चोरों द्वारा चोरी किया गया बक्सा नहर किनारे मिला। कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम पकड़ी भोजपुर निवासी राम मूरत वर्मा पुत्र सोमई वर्मा के घर बीते गुरुवार को उनकी पुत्री सृष्टि वर्मा की शादी थी जिसमें उनके तमाम रिश्तेदार आए थे । बीते शुक्रवार की रात्रि में लगभग 11:00 बजे परिजन खा पीकर सोने चले गए और रात्रि करीब 2.30 बजे घर के अंदर बर्तन खड़कने की आवाज पर घर वाले जगे तो देखा की घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और कुत्ते बर्तनों की जूठन खा रहे थे।घर यह भी पढ़ें- घर में घुसकर नगदी समे...